• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में दिनदहाड़े घर में चोरीः काम से बाहर गया था परिवार, ताला तोड़ जेवरात और 4 लाख नकद ले गए चोर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड की इंदिरा कॉलोनी में एक घर से चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। यह घटना दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:45 बजे के बीच हुई, जब घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। पीड़िता ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता इंदिरा कॉलोनी निवासी सत्यभामा बिघनराज बेहेरा हैं। परिवार के सदस्य शाम करीब 7:45 बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।अंदर जाने पर पता चला कि बेडरूम में रखी अलमारी तोड़ दी गई थी और उसमें रखा लॉकर गायब था। चोर करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण, 250 ग्राम चांदी और 4 लाख रुपए नकद चुरा ले गए।

चोरी हुए जेवरों में 2 मंगलसूत्र, 42 ग्राम का सोने का गले का हार, तीन जोड़ी कान की बूटी, हीरे की 2 अंगूठियां, सोने की कई अंगूठियां, 25 ग्राम की चूड़ियां, 2 सोने के लॉकेट, नाक की फेंसी, चेन सेट, 2 ब्रेसलेट और 31 ग्राम की गले की चेन शामिल हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अज्ञात चोरों की जल्द पहचान कर चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की गई है।

Screenshot
Previous Post

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, 3 की मौत: छोटे बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ा, पति-पत्नी की इलाज के दौरान गई जान

Next Post

कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, 3 की मौत: छोटे बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ा, पति-पत्नी की इलाज के दौरान गई जान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page