PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पिंडवाड़ा-झाड़ोली-सिवेरा मार्ग पर स्थित मॉडल स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा जड़ से टूटकर नीचे गिर गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ऑटो रिक्शा का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
यह घटना मॉडल स्कूल के सामने उस समय हुई जब बच्चे स्कूल आ-जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ऑटो बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया और बिजली के तार बिखर गए गनीमत रही कि इस दौरान कोई बच्चा, अन्य वाहन या व्यक्ति तारों की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी।घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को पोल टूटने की सूचना दी। निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए पोल को हटाने तथा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया।

