• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-2 हजार रुपए नहीं देने पर हमलावर गिरफ्तार, चाकू और बाइक जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में युवक को चाकू दिखाकर 2 हजार रुपए मांगने और रुपए नहीं देने पर उस पर चाकू से हमला करने के मामले में ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी जब्त कर ली है।

बस स्टैंड पर पार्सल लेने गया था युवक

ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बतायाकि सोडावास गांव निवासी 31 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र खीमाराम मालवीय लौहार ने 25 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में बताया कि 25 मई की दोपहर वह शहर के लोडिया पाल बस स्टैंड पर पार्सल लेने गया था। इसी दौरान बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे।

चाकू दिखाकर मांगे 2 हजार रुपए

दोनों में से एक युवक ने चाकू दिखाकर उससे 2 हजार रुपए मांगे। जब राजेंद्र ने रुपए देने से मना किया तो एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

27-28 जुलाई की रात आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई। टीम में एएसआई ओमप्रकाश चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने 27-28 जुलाई की रात पाली के खैरादियों की गली, नवलखा रोड हाल हैदर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अमान पुत्र मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।चाकू और बाइक जब्त, पहले से तीन मामले दर्ज

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और बाइक जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं।

Previous Post

पाली-दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल, उपचार जारी

Next Post

पाली- 15 लाख की शराब तस्करीः एक गिरफ्तार, पिकअप में 180 कार्टन छुपाकर गुजरात ले जा रहा था

Next Post

पाली- 15 लाख की शराब तस्करीः एक गिरफ्तार, पिकअप में 180 कार्टन छुपाकर गुजरात ले जा रहा था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page