• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-शादी के नाम पर 24-लाख के गहने हड़पे, अब गौना करवाने के बदले 25 लाख मांग रहे, पुलिस जांच में जुटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और अब गौने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। साल 2018 में नाबालिग होने पर शादी करवाई थी।

दूल्हे के बालिग होने पर परिवार ने लड़की का गौना करवाने के लिए बोला तो 25 लाख रुपए डिमांड कर दी।

रुपए नहीं देने पर पहले दिए गए करीब 24 लाख के गहने और साढ़े तीन लाख केश भी लौटाने से मना कर दिया। मामला जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने रिपोर्टदर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी और उसका भाई ने अमानत के तौर पर 3.50 लाख रुपए नकद लिए थे। इसके साथ ही 157 ग्राम सोने और चांदी के 1.75 किलो गहने लिए थे और शादी करवाई थी, लेकिन बालिग होने पर अब लड़की का गौना करवाने के लिए 25 लाख और मांग रहे है।

रिपोर्ट में पीड़ित ने बीजासनी निवासी एक व्यक्ति, उसके भाई संजय, भांजी और बहन को आरोपी बनाया है।

साल 2018 में मांगलिक बताकर शादी की

साल 2018 में आरोपी ने भांजी के विवाह का प्रस्ताव रखा। उस समय परिवादी की उम्र महज 15 वर्ष थी। पिता ने विवाह से इनकार कर दिया।

आरोपी ने झांसा दिया कि उसकी भांजी पर मांगलिक दोष है और यदि पंडित द्वारा बताए गए मुहूर्त 8 मार्च 2018 को रस्म नहीं हुई, तो अगले 5 साल तक शादी का कोई मुहूर्त नहीं निकलेगा। इसके बाद 8 मार्च 2018 को शादी की रस्में हुई।

24 मई को बलाई समाज की पंचायत

24 मई को हरियामाली गांव में समाज की पंचायत बुलाई गई। आरोपी ने गौना कराने और गहने और नकदी लौटाने से इनकार कर दिया। परिवादी का आरोप है कि आरोपी ने शर्त रखी कि यदि 25 लाख रुपए और दिए जाएंगे तभी गौनाहोगा। वरना परिवादी, उसके परिवार और मध्यस्थता कर रहे पंचों के खिलाफ मुकदमे की धमकी दी थी।

Previous Post

सूरसागर मे बडा रामद्वारा मे पूज्य संत श्री रामप्रसाद जी का गुरु वंदन कार्यक्रम

Next Post

पाली-दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल, उपचार जारी

Next Post
पाली-दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल, उपचार जारी

पाली-दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल, उपचार जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page