• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर में गुरु पूर्णिमा पर दत्तात्रेय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0
बीजापुर में गुरु पूर्णिमा पर दत्तात्रेय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

PALI SIROHI ONLINE

हनुमान सिंह राव

बाली उपखण्ड के बीजापुर में गुरु पूर्णिमा पर दत्तात्रेय मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे, पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसादी में लिया धर्मलाभ
बीजापुर स्थित श्री दत्तात्रेय मंदिर में बुधवार, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

भगवान दत्तात्रेय मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या ब्रह्मलीन संत श्रीराम सुखजी लकड़ महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

पूजा-अर्चना के बाद हुआ भव्य भोजन प्रसाद
धार्मिक कार्यक्रम के तहत पूजा-अर्चना एवं दर्शन के पश्चात महन्त विजय राम जी महाराज के सानिध्य में भोजन प्रसाद एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।  श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन का धर्मलाभ लिया। सेवा मे ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

भक्ति के साथ दिखी सनातन धर्म की एकजुटता
गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन मे भजन कलाकार जगदीश सुथार बालोतरा ने गुरू भक्ति के भजन प्रस्तुत किए महिलाओं नेसामूहिक रूप से  भजन कीर्तन किया गया और गुरु पूर्णिमा पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

गुरु भक्ति, से ओतप्रोत श्रृद्धालुओं ने भगवान दत्तात्रेय के दर्शन किये भगवान दत्तात्रेय आश्रम बीजापुर के संत विजय राम जी महाराज ने उनके शिष्यों को गुरु नाम का दान दिया मंदिर में बाली विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत सहकारी समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत चौहान समाज के पुर्व सचिव मंगल सिंह नाणा वैष्णो देवी माता मण्डल मुंबई बाली के संयोजक नरेंद्र परमार सेवा भारती के जिला संयोजक सुरेश रावल सेवाडी सत्यनारायण शर्मा प्रताप सिंह जिवदा वंशावली संरक्षण और संवर्धन संस्था के जिला सहसंयोजक हनुमान सिंह राव सरदार सिंह राजपुरोहित  सोहन सिंह राठौड़ मालाराम देवासी रामलाल प्रजापत सहित दर्जनों गांवों से श्रृदालु पहुंचे और गुरू चरणो का वन्दन किया गुरू प्रसाद का लाभ लिया

Previous Post

1 अगस्त से 4 ट्रेनों का टाइम बदलेगाः साबरमती 20 मिनट पहले तो रानीखेत 30 मिनट लेट; जानें नया टाइम-टेबल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page