• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-सुबह उठते ही सांप ने डसा, हॉस्पिटल में स्नेक बाइट के 4 मामले; सभी का इलाज जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-बीस साल की सुखी देवी सुबह नींद से जागी। पलंग से जैसे ही फर्श जमीन पर रखा। वहां बैठे सांप ने सुखी का पैर डस लिया। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। सुखी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। घरवाले उसे लेकर हॉस्पिटल की तरफ भागे।

बारिश के सीजन में पाली जिले में स्नेक बाइट की घटनाएं बढ़ गई हैं। यहां के बांगड़ जिला हॉस्पिटल में सांप काटने के 4 मरीज भर्ती हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

सुखी देवी का ओल्ड ICU में एडमिटपाली शहर के नजदीकी गांव जवड़िया में रहने वाले पन्नाराम की बेटी सुखी देवी (20) को बुधवार सुबह सांप ने काट लिया। सुखी नींद से जागी ही थी। पलंग से फर्श पर पैर रखते ही सांप ने काट लिया। पाली के ओल्ड आईसीयू में सुखी देवी का इलाज चल रहा है।फर्श पर सो रहे शिवलाल को सांप ने काटा

पाली के बाड़सा गांव में रहने वाले शिवलाल (43) पुत्र रघुनाथ मंगलवार रात घर के फर्श पर ही बिस्तर बिछाकर सोए थे। बुधवार अलसुबह करीब 3 बजे उसे सांप ने काट लिया। शिवलाल को परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। उसका भी ओल्ड आईसीयू में इलाज चल रहा है।सामान जमाने के दौरान सुशीला को सांप ने काटा

पाली के मारवाड़ जंक्शन के गांव काजीपुरा की रहने वाली सुशीला नायक (42) पत्नी मुकेश किराए के मकान में रहती है। मकान बदलने के लिए सुशीला सामान जमा रही थी। इसी दौरान छुपे बैठे सांप ने सुशीला को काट लिया। उसे भी बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।

यहां ट्रोमा वार्ड से उसे जांच के लिए भेज दिया गया। चक्कर आने के चलते वह हॉस्पिटल के नए आउटडोर में बैठ गई। परिजन के कई बार कहने के बाद भी हॉस्पिटल स्टाफ ने आधे घंटे तक व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं की। ऐसे में पीएमओ डॉ. कैलाश परिहार तक शिकायत पहुंची। इसके बाद हॉस्पिटल स्टाफ हरकत में आया और व्हीलचेयर की व्यवस्था कर सुशीला को जांच के लिए लेकर गया।लालाराम का भी सर्पदंश का इलाज जारी

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के मांडा गांव में रहने वाले लालाराम (30) पुत्र मांगीलाल को भी सांप ने काट लिया। उसे गंभीर हालत में उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

Previous Post

जोधपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न, गुरु भक्तों ने लिया गुरु मंत्र का लाभ

Next Post

भीनमाल में सूने मकान से लाखों की चोरीः गुजरात गया हुआ था परिवार, 5.5 तोला सोना, चांदी और बाइल ले गए बदमाश

Next Post

भीनमाल में सूने मकान से लाखों की चोरीः गुजरात गया हुआ था परिवार, 5.5 तोला सोना, चांदी और बाइल ले गए बदमाश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page