PALI SIROHI ONLINE
पोसालिया । पुलिस थाना पालड़ी एम क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे आ रहा ट्रेलर टकरा गया। हादसे में पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक घायल हो गया।
पुलिस थाना पालड़ी एम के एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेलर गुजरात से माल भरकर जयपुर की ओर जा रहे थे। पालड़ी एम के पास पीछे चल रहे ट्रेलर ने तेज रफ्तार के कारण आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे वाला ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया। पीछे वाले ट्रेलर का केबिन बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को उपचार के लिए सिरोही रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


