• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-बारिश के दौरान कच्चा घर गिरने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी बेटी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गई थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 28, 2026
in Local
0
आबुरोड-बारिश के दौरान कच्चा घर गिरने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी बेटी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गई थी

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-सिरोही के आबूरोड में सोमवार रात हुई बारिश के बीच केलुपोश (कच्चा) घर ढह गया। हादसे में घर के अंदर सो रहे 66 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के समय बुजुर्ग अंदर अकेले थे। उनकी पत्नी बेटी की डिलीवरी होने के कारण हॉस्पिटल में थी।

हादसा चंद्रावती क्षेत्र के विंध्या में हुआ। कच्चा घर आबादी क्षेत्र से दूर होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी सुबह पता चली।कच्चे घर में अकेला सो रहा था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार मृतक चीनाराम पुत्र भिखाजी गरासिया पत्नी के साथ मुख्य आबादी से कुछ दूर एक केलुपोश झोपड़ी में रहते थे। सोमवार को चीमाराम की पत्नी बेटी की डिलीवरी होने के कारण अस्पताल गई हुई थी। चीमाराम कच्चे घर में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान रात को हुई बारिश के बीच कच्चा घर गिर गया। लकड़ियों से बने ढांचे के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। वहीं जिस चारपाई पर वह सो रहा था, वह भी टूट गई।लोगों को सुबह लगी हादसे की जानकारी

घर दूर होने के कारण रात को किसी को इस घटना का पता नहीं चल पाया। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी लगी तो लोगों ने मलबा हटाया और चीमाराम को बाहर निकाला। लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

आबूरोड एसडीएम रामस्वरूप ने बताया-पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को सरकार के प्रावधानों के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Previous Post

आबूरोड रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट का प्लास्टर गिरा: पास में ही था टिकट काउंटर, लोग नहीं होने से हादसा टला

Next Post

तखतगढ़ समाजसेवी छगनलाल घांची के प्रयासों से डेढ वर्ष से किसानो की फार्मर आईडी की समस्या हुई खत्म

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page