• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पुलिस ने 6 तस्कर किए गिरफ्तारः गांजा, स्मैक, अवैध हथियार और शराब जब्त; 11 वाहन पकड़े, 712 चालान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 28, 2026
in Local
0
पुलिस ने 6 तस्कर किए गिरफ्तारः गांजा, स्मैक, अवैध हथियार और शराब जब्त; 11 वाहन पकड़े, 712 चालान

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-बांसवाड़ा पुलिस ने जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज किए गए और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने 610 ग्राम गांजा और 300 ग्राम सूखा गांजा जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा। अम्बापुरा थाना पुलिस ने 205 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कुशलगढ़ थाना पुलिस ने 340 ग्राम सूखा गांजा बरामद कर एक तस्कर को दबोचा।वहीं सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने 6 मिलीग्राम स्मैक जैसे अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

अवैध हथियार भी बरामद किए

अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने वालों पर भी कार्रवाई की गई। कलिंजरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक अवैध देशी टोपीदार बंदूक जब्त की। वहीं बागीदौरा थाना पुलिस ने भी एक देशी टोपीदार बंदूक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

रेत के अवैध खनन और परिवहन पर शिकंजा

पुलिस और प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 6 प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान 5 ट्रैक्टर और करीब 20 टन अवैध रेत जब्त की गई।

नाकाबंदी में 712 चालान, शराब और वाहन जब्त

जिलेभर में सघन नाकाबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 712 चालान काटे गए। इसके अलावा धारा 106 बीएनएस के तहत 11 संदिग्ध वाहन जब्त किए गए। नाकाबंदी के दौरान 33 पेटी अंग्रेजी शराब और 21 मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।

पुलिस मुख्यालय के अभियान के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिसअधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन तथा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पूरे जिले में एक साथ अभियान चलाया गया।

स्कूलों में साइबर सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन की जानकारी

अभियान के दौरान जिले के सभी थानों ने 8 स्कूलों और अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए। इसमें विद्यार्थियों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट से सतर्क रहने, महिला सुरक्षा योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर 1098 और 181 की जानकारी दी गई। साथ ही शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएलजी (CLG) बैठकों का भी आयोजन किया गया।

Previous Post

झाड़ियों में मिला 8 फीट लंबा अजगरः खरगोश का कर रहा था शिकार, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Next Post

कांटोल में मंदिर तोड़फोड़ में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगः दो मामलों में कार्रवाई न होने से समाज में रोष, ज्ञापन सौंपा

Next Post
कांटोल में मंदिर तोड़फोड़ में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगः दो मामलों में कार्रवाई न होने से समाज में रोष, ज्ञापन सौंपा

कांटोल में मंदिर तोड़फोड़ में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगः दो मामलों में कार्रवाई न होने से समाज में रोष, ज्ञापन सौंपा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page