• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: 2 घायल; चिकित्सालय में भर्ती पत्नी को मिलने जा रहा था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली -पाली में बीमार पत्नी से मिलने हॉस्पिटल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सोमवार देर शाम रुपावास रोड स्थित गिरादड़ा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, रास्ते में रुपावास रोड पर गिरादड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

बीमार पत्नी से मिलने हॉस्पिटल जा रहा था

सदर थाने के एएसआई मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि सोमवार की देर शाम राणाराम (22) पुत्र रूपाराम अपने 2 साथियों के साथ सेदरिया (जेतपुर) से बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती अपनी बीमार पत्नी से मिलने जा रहा था। लेकिन रुपावास रोड स्थित गिरादड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए।

हादसे में राणाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी जोगेंद्र (25) पुत्र मोटाराम और महेंद्र (22) पुत्र जगाराम घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

28.54 करोड़ रुपए से बनेगा 100 बेड वाला उपजिला अस्पताल

Next Post

रानी-गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में रानी से दो बसों में रवाना हुए गोभक्त

Next Post
रानी-गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में रानी से दो बसों में रवाना हुए गोभक्त

रानी-गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में रानी से दो बसों में रवाना हुए गोभक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page