• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

‘और मारो…’ चिल्ला रही थी पत्नी, मारपीट के बीच चारपाई से गिरकर पति की मौत; 2 महीने पहले हुई थी शादी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 28, 2026
in Local
0
‘और मारो…’ चिल्ला रही थी पत्नी, मारपीट के बीच चारपाई से गिरकर पति की मौत; 2 महीने पहले हुई थी शादी

PALI SIROHI ONLINE

भिवाड़ी के सांथलका स्थित रामवीर कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। पत्नी के साथ मारपीट कर रहे एक लेबर ठेकेदार की चारपाई से नीचे गिरने और सिर दीवार से टकराने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

बता दें कि मृतक की पहचान प्रमोदराम (29) पुत्र गंगाराम, निवासी कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है। प्रमोद सांथलका में रहकर लेबर ठेकेदारी का काम करता था।

‘और मारो…’ चिल्ला रही थी पत्नी, तभी बिगड़ा संतुलन


पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे प्रमोद और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रमोद ने चारपाई पर बैठकर ही अपनी पत्नी आरती के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान पत्नी चिल्ला रही थी, और मारो…तभी अचानक प्रमोद का शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वह चारपाई से सीधा नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही उसका सिर कमरे की दीवार से बेहद तेज गति से जा टकराया, जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया।

5 दिन पहले ही घर आई थी दुल्हन
घटना के समय कॉलोनी में ही मृतक के दो जीजा भी मौजूद थे। वे आनन-फानन में अचेत प्रमोद को नजदीकी क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में सबसे भावुक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि प्रमोद की शादी महज दो महीने पहले, 28 मई को हुई थी।

वह अभी पांच दिन पहले (22 जुलाई) ही अपनी पत्नी आरती को गांव से लेकर भिवाड़ी आया था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि शादी के 60 दिनों के भीतर ही यह हंसता-खेलता परिवार उजड़ जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज तृतीय की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को बिहार सूचित कर दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार, परिजनों के भिवाड़ी पहुंचने और उनकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब गांधीग्राम तक चलेगी,26 अगस्त से बदलेगा टर्मिनल-चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर नया ठहराव मिला

Next Post

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page