PALI SIROHI ONLINE
पनेतरा से मारुति कार चोरी, नाना थाने में मामला दर्ज
पाली/बाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के पनेतरा गांव से एक मारुति कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर नाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि बिराराम पुत्र पूनाराम, जाति गरासिया, निवासी पनेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी मारुति कार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मारुति कार चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन चोरों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


