• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एक महिला से दो दोस्तों के कथित संबंध लेकर विवाद, शराब पार्टी के बाद दोस्त ने….दोस्त की हत्या की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0
एक महिला से दो दोस्तों के कथित संबंध लेकर विवाद, शराब पार्टी के बाद दोस्त ने….दोस्त की हत्या की

PALI SIROHI ONLINE

श्री गंगानगर-जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के भागसर गांव में रविवार देर रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक युवक ने अपने ही दोस्त पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया, जिसे पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आपस में दोस्त थे और वारदात के समय साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

पुलिस के अनुसार, भागसर निवासी मनफूल राम ने अपने दोस्त रमेश कुमार को शराब पीने के लिए बुलाया था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मनफूल राम ने कुल्हाड़ी से रमेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन पर कई गंभीर चोटें लगने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी शराब के नशे में विवाद और हुड़दंग होता रहता था। इसी वजह से शुरुआत में लोगों ने झगड़े को गंभीरता से नहीं लिया। काफी देर बाद जब अनहोनी का अहसास हुआ, तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर लालगढ़ जाटान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। हत्या के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया था, जहां से सोमवार सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।

महिला से कथित संबंध को लेकर विवाद की चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार, एक महिला से दोनों दोस्तों के कथित संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शराब पीने के दौरान कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है

Previous Post

पाली-डंपर की टक्कर से बाइक सवार के सिर में लगी गंभीर चोट, इलाज जारी

Next Post

नाना थाने में कागदड़ा के युवक ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया

Next Post

नाना थाने में कागदड़ा के युवक ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page