PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
बीजापुर में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारियां अंतिम चरण में
बाली। बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम स्थित भगवान दत्तात्रेय आश्रम में आगामी 29 जुलाई 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह पावन आयोजन ब्रह्मलीन संत श्री 1008 रामसुख जी महाराज एवं श्री 1008 विजय राम जी महाराज की पावन प्रेरणा एवं सान्निध्य में संपन्न होगा।
आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान गुरु पूजन, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं संतों के आशीर्वचन का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए भगवान दत्तात्रेय आश्रम परिसर में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आश्रम समिति एवं सेवक श्रद्धालुओं के स्वागत, बैठक व्यवस्था, प्रसादी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
आश्रम समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने तथा गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

