PALI SIROHI ONLINE
महावीर मेवाडा
*साण्डेराव से परशुराम महादेव दर्शनार्थ पैदल यात्रा 8 अगस्त को गाजों बाजों के साथ रवाना होंगा।*
साण्डेराव- हनुमान नवयुवक मंडल के बैनर तले 24 वीं पैदल यात्रा संघ साण्डेराव से सुबह 8 बजे हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर से गाजों बाजों के साथ रवाना होंगा।
हनुमान मंडल के शैतान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस बार भी आपसी सद्भावना एवं अच्छे जमाने की कामना कों लेकर एडवोकेट जयपाल सिंह राणावत के नेतृत्व में 8 अगस्त शनिवार को सांडेराव से परशुराम महादेव दर्शनार्थ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का एक पैदल यात्रा संघ
हनुमान चौक से गाजों बाजों व ढोल-थाली के साथ विशाल शोभायात्रा के साथ श्री अम्बिका मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना के बाद यहां सभी पैदल यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत के बाद परशुराम महादेव दर्शनार्थ के लिए रवाना होंगे।
पैदल यात्रा संघ के सदस्य कमलेश लुहार, विक्रम सिंह,करण सिंह,गणपत सैंन,महेंद्र नाहर, कांतिलाल,शंकर लाल, अरविंद लुहार,सुरेश लुहार,मोहन लाल,नरपत सिंह,ओम प्रकाश,मुकेश कुमार,मेघराज,हितेश सिंह,धनेश मेवाड़ा,मुकेश सैन,सागर मल दर्जी, विक्रम राजपुरोहित सहित मण्डल के सदस्य सभी तरह की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

