• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराईः पास से गुजर रहे बाइक सवार पर गिरा तार, गंभीर हालत में रेफर, ड्राइवर फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 25, 2026
in Local
0
पाली-स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराईः पास से गुजर रहे बाइक सवार पर गिरा तार, गंभीर हालत में रेफर, ड्राइवर फरार

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के पास सवराड़ और मांडा गांव के बीच शुक्रवार रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूट गया और उसके तार वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर गिर गए। करंट लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सोजत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बाइक सवार बेहोश होने के कारण पहचान नहीं हुई

सोजत रोड़ थाना अधिकारी कमला लोहार ने बताया कि यह हादसा मांडा और सवराड़ गांव के बीच कलजी मंदिर के पास हुआ। करंट की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोशी की हालत में होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, उसकी बाइक का पता जोधपुर का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही सोजत रोड़ पुलिस के कॉन्स्टेबल जसवंत फौजदार, जितेंद्र मीणा और उमेदाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायल व्यक्ति को तत्काल पुलिस वाहन से सोजत सिटी अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से फरार हो गए। बिजली आपूर्ति बंद करवाकर सड़क पर गिरे तारों को हटाया और यातायात को सुचारु किया गया है।

Previous Post

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशानाः कहा-गहलोत राज में 17 पेपर लीक हुए, युवाओं पर लाठीचार्ज का आरोप

Next Post

बाडाई- पेड़ से लटका मिला 7 दिन पुराना शवःहाथ-पैर के पंजे जानवरों ने नोचे, पहचान के प्रयास जारी

Next Post
बाडाई- पेड़ से लटका मिला 7 दिन पुराना शवःहाथ-पैर के पंजे जानवरों ने नोचे, पहचान के प्रयास जारी

बाडाई- पेड़ से लटका मिला 7 दिन पुराना शवःहाथ-पैर के पंजे जानवरों ने नोचे, पहचान के प्रयास जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page