• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ट्रांसफॉर्मर के करंट से मासूम की मौत, हाथ टच होते ही नीचे गिर पड़ा, लोगो मे विधूत निगम के विरुद्ध रोष

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे क्रिकेट खेल रहे 16 साल के स्टूडेंट की करंट लगने से मौत हो गई। आशापुरा कॉलोनी निवासी अरहान गौरी अपने दोस्तों के साथ खेलते समय बॉल लेने ट्रांसफॉर्मर के पास गया था। इसी दौरान उसका हाथ ट्रांसफॉर्मर के तार से छू गया। करंट लगने के बाद उसे बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बांगड़ हॉस्पिटल चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने कहा कि मामलेने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।बॉल लेने गया, ट्रांसफॉर्मर के तार से लगा करंट

पाली शहर की आशापुरा कॉलोनी निवासी गयासुद्दीन गौरी का 16 साल का बेटा अरहान गौरी शुक्रवार को नाडी मोहल्ला स्थित अपने दादा तैय्यबद्दीन गौरी के घर आया हुआ था। वह पाली के एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा का स्टूडेंट था। शुक्रवार को वह मदरसा तेलियान के पास अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

खेल के दौरान बॉल ट्रांसफॉर्मर (डीपी) के पास चली गई। अरहान जब बॉल लेने पहुंचा तो उसका हाथ ट्रांसफॉर्मर के तार से छू गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही नीचे गिर पड़ा।हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद परिजन और अन्य लोग अरहान को तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अरहान के पिता गयासुद्दीन गौरी फोल्डिंग का काम करते हैं। परिवार में अरहान के अलावा उसका 14 साल का एक छोटा भाई भी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई, मोहसीन खत्री सहित अन्य लोगों ने परिजनों को संभाला। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।डिस्कॉम की लापरवाही पर जताई नाराजगी

घटना के बाद मृतक के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने डिस्कॉम की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा के लिए तारबंदी होनी चाहिए, ताकि कोई व्यक्ति उसके पास जाकर करंट की चपेट में न आए।

Screenshot
Previous Post

चांदीपुरा वायरस से बालिका की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्टः सियावा में 600 घरों का सर्वे, रोकथाम के उपाय शुरू

Next Post

तखतगढ-कृषि आयुक्त से मिले तखतगढ़ के समाजसेवी छगन लाल घांची,किसानों की फार्मर आईडी समस्या के समाधान का किया आग्रह

Next Post
तखतगढ-कृषि आयुक्त से मिले तखतगढ़ के समाजसेवी छगन लाल घांची,किसानों की फार्मर आईडी समस्या के समाधान का किया आग्रह

तखतगढ-कृषि आयुक्त से मिले तखतगढ़ के समाजसेवी छगन लाल घांची,किसानों की फार्मर आईडी समस्या के समाधान का किया आग्रह

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page