PALI SIROHI ONLINE
बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एम. एल. गर्ग के सम्मान में 25 जुलाई को रानी में होगा रस्म-ए-विदाई समारोह
रानी (पाली) | नगराज वैष्णव
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) एम. एल. गर्ग के 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर उनके सम्मान में 25 जुलाई (शनिवार) शाम 6:00 बजे बालाजी पैलेस, रानी (जिला पाली) में भव्य रस्म-ए-विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका सेन करेंगी। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं प्रदेश संगठन मंत्री (सीमाजन, राजस्थान) श्री स्वरूपदान जी भाटी उपस्थित रहेंगे
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री पुष्प जैन तथा मारवाड़ जंक्शन विधायक श्री केसराम चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन छगन मालवीय के संयोजन में किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महानिरीक्षक एम. एल. गर्ग की उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करने और उन्हें भावभीनी विदाई देने की अपील की है।

