PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
*आईटीआई पाली में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 28 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन*
पाली, 24 जुलाई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश सत्र 2026-27/28 के लिए रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 28 जुलाई 2026 तक एकीकृत पोर्टल एसएसओ राजस्थान अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पाली के उपनिदेशक ने बताया प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 सितम्बर 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष होना आवश्यक है। राजकीय आईटीआई में महिला अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाली से संपर्क कर सकते हैं। दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी फिटर, टर्नर, विद्युतकार, मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनर टेक्नीशियन, कोपा (महिला एवं पुरुष) तथा सोलर टेक्नीशियन (एस.सी.वी.टी. योजनांतर्गत) व्यवसायों में आवेदन कर सकते हैं। वहीं आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्लम्बर, वायरमैन एवं वेल्डर व्यवसायों में ऑनलाइन आवेदन के पात्र हैं।

