• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में एक बंद मकान में मिला सड़ा-गला शवः नहीं हुई पहचान, गेट पर लगे 3 ताले टूटे मिले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 24, 2026
in Local
0
सिरोही में एक बंद मकान में मिला सड़ा-गला शवः नहीं हुई पहचान, गेट पर लगे 3 ताले टूटे मिले

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के शांति नगर स्थित एक बंद मकान में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। सूचना मिलने पर डीएसपी मुकेश चौधरी और कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।

डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि शांति नगर की अंतिम गली में स्थित महेंद्र कुमार मांगीलाल जैन के बंद पड़े मकान का एक दरवाजा खुला देखकर किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को मकान के मुख्यहॉल के बीचों-बीच एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में मिला।

मकान मालिक बोले- घर पर लगे हुए थे ताले पुलिस ने मकान मालिक महेंद्र कुमार जैन से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनके मकान में ताले लगे हुए थे और चाबी उनके पास थी। उन्होंने किसी को मकान किराए पर नहीं दिया था। पुलिस को मौके पर मकान के दरवाजे पर लगे 3 ताले टूटे हुए मिले हैं।

कोतवाली थाना अधिकारी कैलाश दान ने आसपास के खाली प्लॉटों और कुछ दूरी पर रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शव के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त की। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह चोरी का मामला हो सकता है। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है, जिसके बाद मामले का शीघ्र खुलासा होने की उम्मीद है।

Previous Post

रानी बार एसोसिएशन ने अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा, भविष्य में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Next Post

देसुरी पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी कार की जब्त

Next Post
देसुरी पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी कार की जब्त

देसुरी पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी कार की जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page