PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चौमासी चौदस को चांदरामाता को दिन भर नगरवासी लगाएंगे घुघरी मातर का भोग
रात्री मंदिर प्रांगण मे एक शाम चांदरामाता के नाम विशाल भजन संध्या होगी आयोजित
तखतगढ 24 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के गोगरा रोड स्थित गांव की रक्षक श्री खेडा देवी श्री चांदरामाता मंदिर प्रांगण मे 28 जुलाई मंगलवार को समस्त नगरवासी दिन भर माता को घुघरी मातर का भोग लगाकर अच्छे मानसून की मांगेंगे मन्नत और रात्री एक शाम श्री चांदरामाता के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन को लेकर मंदिर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष मनरूपमल सुथार सहित पदाधिकारीयो ने लाइट डेकोरेशन सहित तमाम व्यवस्थाओ की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। कमेटी अध्यक्ष मनरूपमल सुथार ने बताया की आगामी 28 जुलाई मंगलवार को चौमासी चौदस के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति नगरवासीयो द्वारा दिन भर माता को घुघरी मातर का भोग लगाकर अच्छे मानसून की मन्नते मांगेंगे और रात्री एक शाम श्री चांदरामाता के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन को लेकर तैयारीया शुरू कर दी है। उन्होने सभी नगर के सनातन धर्म प्रेमियो प्रबुद्धजनो से अधिक से अधिक भाग लेकर आयोजन की शोभा बढाने का आह्वान किया है।

