PALI SIROHI ONLINE
रानी मेन बाजार में सोनी की दुकान की पीओपी छत भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला
नगराज वैष्णव | रानी
रानी के मेन बाजार स्थित गिरीश जवड़ा सोनी पुत्र किरणलाल सोनी की दुकान में शुक्रवार को पीओपी की छत अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान मालिक गिरीश जवड़ा सोनी ने बताया कि घटना से लगभग पांच मिनट पहले ही वह दुकान से बाहर निकले थे। यदि उस समय कोई अंदर मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पीओपी की पट्टियां और स्क्रू कई स्थानों से ढीले हो गए, जिससे छत का भार नहीं संभल सका और पूरी पीओपी नीचे आ गिरी।
इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई स्थानों पर पीओपी का कार्य निम्न गुणवत्ता का किया जा रहा है। उन्होंने भवन मालिकों और दुकानदारों से अपील की कि जिन भवनों में पीओपी की छत लगी हुई है, वे उसकी समय-समय पर जांच करवाएं, विशेषकर बरसात के मौसम में, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

