PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर चामुंडेरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखा गया। आज 11 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो लगभग 30 मिनट से अधिक समय तक जारी रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे।
लगातार हुई इस बारिश से क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई सड़कों पर पानी बहने लगा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इस वर्षा ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
किसानों के लिए ये बारिश लाभदायक साबित हुई है। उनका कहना है कि यह वर्षा खरीफ फसलों की बुवाई और उनकी बढ़वार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


