• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डिस्कॉम फालना में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 23, 2026
in Local
0
डिस्कॉम फालना में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के डिस्कॉम फालना में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
फालना। जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के तत्वावधान में डिस्कॉम फालना कार्यालय परिसर में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस बड़े ही उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगडी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व राष्ट्रहित और श्रमिक हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्युत श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत  ने कहा 23 जुलाई 1955आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की स्थापना हुई। भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है।

“भारतीय मजदूर संघ का मूल मंत्र ‘देशहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम’ है। संगठन ने सदैव कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उपभोक्ता सेवाओं को सर्वोपरि माना है। हम सभी को एकजुट होकर विद्युत तंत्र को सुदृढ़ बनाने और आमजन को बेहतर सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।”
फालना उपखंड अध्यक्ष दीपक चौरसिया वह महेंद्र सिंह मेफावत ने अपने उद्बोधन में कहा

“कर्मचारी संघ केवल मांगों की लड़ाई नहीं लड़ता, बल्कि विषम परिस्थितियों में काम करने वाले लाइनमैन और कर्मचारियों का संबल भी बनता है। बीएमएस की राष्ट्रवादी सोच ही हमें पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित करती है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दीपक चौरसिया ,महेंद्र सिंह मेहफावत , पर्वत सिंह श्रीसेला, जसवंत सिंह देवड़ा,कैलाश चंद, पुरण सिंह भाटी,भूपेंद्र सिंह भाटी, सुरेंद्र पाल मीणा, देवाराम परिहार, रतनलाल मीणा ,नारायणलाल माली , जितेंद्र सिंह  आदि विद्युत श्रमिक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 27 जुलाई को

Next Post

ट्रेन से 17 बोतले अवैध शराब जब्तः मारवाड़ जंक्शन पर कोच से ट्रॉली बैग मिला; युवक गिरफ्तार

Next Post
ट्रेन से 17 बोतले अवैध शराब जब्तः मारवाड़ जंक्शन पर कोच से ट्रॉली बैग मिला; युवक गिरफ्तार

ट्रेन से 17 बोतले अवैध शराब जब्तः मारवाड़ जंक्शन पर कोच से ट्रॉली बैग मिला; युवक गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page