• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मौत के बाद क्लेम रोका, अब देने होंगे 4 लाख रु.जिला उपभोक्ता आयोग का फैसला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जिला उपभोक्ता आयोग ने भारतीय जीवन बीमा निगम को एक महिला का 4 लाख रुपए का बीमा क्लेम भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग ने माना कि बीमा कंपनी ने बिना पर्याप्त आधार के दावा खारिज किया, जो उपभोक्ता के प्रति सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार है।

जालोर निवासी मंजू देवी ने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया था कि उनके पति रमेश कुमार ने एलआईसी की 2 जीवन बीमा पॉलिसियां ले रखी थीं। अगस्त 2024 में हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु के बाद मंजू देवी ने दोनों पॉलिसियों का क्लेम किया। कंपनी ने एक पॉलिसी का भुगतान कर दिया, लेकिन दूसरी 4 लाख रुपए की पॉलिसी का दावा यह कहते हुए खारिज कर दिया कि बीमित व्यक्ति ने पहले से मौजूद बीमारी की जानकारी छिपाई थी।

आयोग ने सुनवाई के दौरान पाया कि बीमा कंपनी यह साबित नहीं कर सकी कि पॉलिसी जारी करते समय बीमित ने कोई तथ्य छिपाया था। रिकॉर्ड में उपलब्ध चिकित्सा दस्तावेजों के अनुसार मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) था। इस पर सुनवाई कर रहे आयोग के अध्यक्ष घनश्याम यादव और सदस्य ने बिना उचित कारण क्लेम अस्वीकार करना सेवा में कमी मानते हुए आदेश दिया कि वह 45 दिन के भीतर 4 लाख रुपए की बीमा राशि का भुगतान करे। साथ ही 16 जून 2025 से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी दे। इसके अलावा मानसिक व शारीरिक कष्ट और आर्थिक क्षति के लिए 30 हजार रुपए और मुकदमा खर्च के रूप में 5 हजार रुपए भी अदा करने होंगे। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर इन राशियों पर भी 9 प्रतिशत ब्याज देना होगा।

Previous Post

जालोर-ट्रैक्टर ड्राइवरों से फर्जी रसीदों से अवैध वसूली का आरोप: शिवसेना (UBT) ने जांच की मांग की, खनिज विभाग को सौंपा ज्ञापन

Next Post

जनगणना के बहाने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Next Post
जनगणना के बहाने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

जनगणना के बहाने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page