• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-ट्रैक्टर ड्राइवरों से फर्जी रसीदों से अवैध वसूली का आरोप: शिवसेना (UBT) ने जांच की मांग की, खनिज विभाग को सौंपा ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-शिवसेना जालोर इकाई के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में आज खनिज विभाग, जालोर को ज्ञापन दिया गया। इसमें धवला से पत्थर लेकर जाने वाले ट्रैक्टर ड्राइवरों से की जा रही अवैध वसूली के मामले की जांच कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि धवला इलाके में पत्थर ले जाने वाले अनेक ट्रैक्टर ड्राइवरों से खनिज विभाग एवं रॉयल्टी ठेके के नाम पर प्रति ट्रैक्टर लगभग 300 की राशि वसूली जा रही है।आरोप है कि खेजरला निवासी इंसाफ खान नामक व्यक्ति द्वारा यह राशि वसूली जा रही है। ट्रैक्टर ड्राइवरों को ऐसी रसीदें दी जा रही हैं जिन पर किसी ठेकेदार का नाम, टेंडर आवंटन संख्या, जीएसटी नंबर, खनिज विभाग की स्वीकृति अथवा अन्य आवश्यक विवरण ही नहीं है।आरोपः मामला धोखाधड़ी का लग रहा

शिवसेना (UBT) जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति, फर्म या संस्था को खनिज विभाग द्वारा विधिवत रॉयल्टी वसूली अथवा संबंधित कार्य का ठेका प्रदान किया गया है तो उसकी समस्त जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि आमजन और वाहन चालक भ्रमित न हों। यदि ऐसा कोई अधिकृत ठेका अस्तित्व में नहीं है तो यह मामला अवैध वसूली, धोखाधड़ी औरस सरकारी विभाग के नाम के दुरुपयोग का प्रतीत होता है।

Previous Post

पाली में जुआ खेलते 5 युवक गिरफ्तारः 14 हजार रुपए जब्त, कोतवाली पुलिस ने नहर पुलिया के पास से दबोचा

Next Post

मौत के बाद क्लेम रोका, अब देने होंगे 4 लाख रु.जिला उपभोक्ता आयोग का फैसला

Next Post

मौत के बाद क्लेम रोका, अब देने होंगे 4 लाख रु.जिला उपभोक्ता आयोग का फैसला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page