• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बिजोवा-आंगनबाड़ी और स्कूल के रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे, बारिश में पानी भरने से बच्चों व ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 22, 2026
in Local
0
बिजोवा-आंगनबाड़ी और स्कूल के रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे, बारिश में पानी भरने से बच्चों व ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

आंगनबाड़ी और स्कूल के रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे, बारिश में पानी भरने से बच्चों व ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

पंचायत और विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराने के बावजूद नहीं हुआ समाधान


बालराई। ग्राम पंचायत बालराई के वार्ड संख्या 1 में सड़क और नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में अधिकांश आबादी अनुसूचित जाति बस्ती की है। इसी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र और उच्च माध्यमिक विद्यालय भी स्थित है। सड़क का निर्माण नहीं होने से रास्ते में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं।


बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले छोटे बच्चों, विद्यालय के विद्यार्थियों, महिलाओं और ग्रामीणों को गड्ढों में भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार पानी और कीचड़ के कारण लोगों के गिरने का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। विकास अधिकारी पंचायत समिति रानी को भी समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक सड़क और नाली निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण सेवा शिविर तथा अन्य कैंप में भी प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड संख्या 1 में आंगनबाड़ी केंद्र और उच्च माध्यमिक विद्यालय को जोड़ने वाले रास्ते पर प्राथमिकता से सड़क एवं नाली का निर्माण करवाया जाए, ताकि बारिश के दिनों में बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी बारिश में समस्या और गंभीर हो सकती है।

Previous Post

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार, 23 व 24 जुलाई को तखतगढ़ व सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे

Next Post

बीजापुर पैरवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

Next Post

बीजापुर पैरवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page