• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने आपस मे लडते-लडते बाइक सवारो पर किया हमला,दोनो युवक गंभीर घायल महावीर अस्पताल मे उपचार जारी,एक की हालात गंभीर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 22, 2026
in Local
0
तखतगढ-नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने आपस मे लडते-लडते बाइक सवारो पर किया हमला,दोनो युवक गंभीर घायल महावीर अस्पताल मे उपचार जारी,एक की हालात गंभीर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने आपस मे लडते लडते बाइक सवारो को पर किया हमला,बाइक सवार दोनो युवक गंभीर घायल महावीर अस्पताल मे उपचार जारी एक की हालात गंभीर

तखतगढ 22 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) हाल ही मे करीबन सात से आठ महिना पूर्व ही सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के भारून्दा ग्राम मे एक दिल दहलाने वाली घटना मे गांव मे इर्द गिर्द घुमते बेसहारा नंदी द्वारा हमला कर एक वृद्ध की हत्या करने के बाद आज भी आए दिन कहीं ना कहीं सोशल मीडिया के जरिए इस प्रकार की घटना घटित होती देखने को मिल रही है। हालाकि सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के भारून्दा की घटना के तरंत बाद उपखंड प्रशासन हरकत मे आते ही कालूराम कुम्हार एसडीएम सुमेरपुर द्वारा नगर पालिका सुमेरपुर व तखतगढ को आदेश जारी कर नगर पालिका क्षेत्र मे अभियान चलाकर इर्द गिर्द घुमते बेसहारा नंदी महाराज को पकड़कर गौशालाओ मे भेजने के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक या दो दिन नंदीयो को पकडने की कार्रवाई के बाद नगर मे वही ढाक के पात बनाकर रह गया।

और बुधवार को एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घटना सोमवार देर रात्री पुराना बस स्टैंड की बताई जा रही है। घटना मे राहगुजरते बाइक सवार युवको पर आपस मे लडते दो नंदी महाराज द्वारा हमला कर गंभीर घायल कर दिए और राहगीरो की मदद से दोनो घायलो का भगवान महावीर अस्पताल पहुचा जहा उपचार जारी है। जिसमे एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। बुधवार को इस घटना की जानकारी मिलते ही पुराना बस स्टैंड पर घटना लोकेशन के आधार पर दुकानो के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल ने पर घटना प्रत्यक्ष देखने से पता चला की सोमवार की रात्री 11 बजे करीब शुलभ कॉम्पलेक्स के आगे नंदोयो के झुंड आपस मे लडते लडते 11.30 बजे महाराणा प्रताप चौक की तरफ से बाजार की तरफ गुजर रहे बाइक सवारो पर हमला कर दोनो नंदी बाइक के नीचे दबे दोनो युवको पर जमकर हमला बोल गंभीर घायल करने पर राह गुजरते लोगो ने नंदीयो को भागकर दोनो घायलो को उपचार के लिए सुमेरपुर के भगवान महावीर अस्पताल पहुचाया जहा दोनो का उपचार जारी है। जिसमे एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। जबकी पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना घटित होने के बाद प्रशासन को सीख लेनी चाहिए अन्यथा आगे भी किसी की जान के लिए खतरा बन सकते है। अब देखना यह है कि क्या नगर पालिका प्रशासन इन बेसहारा नंदोयो को पकड़कर गौशालाओ मे भेजने की व्यवस्था करता है या नही

कभी खुद घटना से शिकार होते है तो कभी राहगीरो को शिकार बनाते है

तखतगढ नगर के मुख्य चौराहे से लेकर मैन रोड, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, मैन बाजार से नाग चौक, पादरली चौक जगह जगह इन बेसहारा नंदीयो के रात हो या दिल मे भी झुंड के झुंड घुमने से कई बार एनएच हाईवे पर रात्री के समय भारी वाहनो की सपेट मे आखर खुद हादसे के शिकार होते है या आपस मे लडतै लडते किसी राहगीर को शिकार बनाते जा रहे है।

Previous Post

जावाल-हाई टेंशन लाइन का टावर गिरा, 3 मजदूरों की मौतः 45 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे थे श्रमिक

Next Post

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार, 23 व 24 जुलाई को तखतगढ़ व सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे

Next Post
केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार, 23 व 24 जुलाई को तखतगढ़ व सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार, 23 व 24 जुलाई को तखतगढ़ व सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page