PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशानुसार जिला पाली में अवैध खनन रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निकटतम सुपरविजन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विरूद्ध मिल रही लगातार शिकायतों के आधार पर अवैध खनन की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीमः-
1. आनन्द कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
2 शिवनारायण उनि चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली।
3. परविन्द्रसिंह सउनि चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4. दलपतसिंह सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली ।
5. भैरूसिंह मुआ 13 चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली।
6. जयसिंह कानि 156 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
7. गोगाराम कानि 135 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
8.हंसाराम कानि 51 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
9. गणेशराम कानि 1618 चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली।
घटना का सारांशः-
01. दिनांक 18.07.2026 जरिये खास मुखबिर ईतला मिली कि जीवन्द कला रोड सरहद बोरडी में एक ट्रेक्टर मय ट्रोली में अवैध रूप से बजरी भरकर परिवहन कर रहा है जिस पर उपरोक्त टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर एक बिना नम्बरी स्वराज ट्रेक्टर मय ट्रोली को रूकवाकर चालक का नाम पता पुछा तो अपना नाम भैराराम पुत्र वरदाराम उम्र 32 साल निवासी गवाडा पुलिस थाना खिवाडा जिला पाली होना बताया जिस पर वाहन चालक को अपने वाहन में अवैध बजरी परिवहन के संबंध में खनन विभाग द्वारा कोई अनुज्ञा पत्र व लाईसेंस, वाहन के दस्तावेज व वाहन चालक के लाईसेंस बाबत पुछताछ की तो वाहन चालक के पास अपना लाईसेंस व वाहन के कोई भी कागजात एवं खनन विभाग के संबंध में कोई अनुज्ञा पत्र व लाईसेंस नहीं होना पाया गया। जिस उक्त वाहन को जब्त कर प्रकरण संख्या 174 दिनांक 18.07.2026 धारा 303 (2) बीएनएस व 4,21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
02. दादाई गांव एवं मुठाना नदी में हो रहे अवैध खनन की लगातार शिकायतों के आधार पर दिनांक 22.07.2026 को दादाई गांव में मिटटी / गारा से भरा हुआ डम्पर नम्बर आरजे 27 जीई 8657 को रुकवाकर चालक का नाम पता पूछा तो अपना नाम प्रकाश पुत्र नैनाराम उम्र 30 साल निवासी कोटडी पुलिस थाना देसुरी होना बताया जिस पर उक्त वाहन चालक को अपने वाहन में भरी हुई मिटटी के संबंध में कोई अनुज्ञा पत्र व लाईसेंस, वाहन के दस्तावेज व वाहन चालक के लाईसेंस बाबत पुछताछ की तो वाहन चालक के पास अपना लाईसेंस व वाहन के कोई भी कागजात एवं अवैध मिटटी के संबंध में कोई अनुज्ञा पत्र व लाईसेंस नहीं होना पाया गया। जिस पर वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में जब्त किया गया। एवं वाहन में भरी मिटटी के बारे में खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को सूचित किया गया।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण
1.भैराराम पुत्र वरदाराम उम्र 32 साल निवासी गवाडा पुलिस थाना खिवाडा जिला पाली

