
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : मित्रों की मदद के लिए आप कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। आलस्य के चलते आप काम को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। देखरेख के अभाव में लाभदायी योजना से हाथ धोना पड़ सकता है।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी समय के साथ आपके कामकाज में निखार आएगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। रुकी हुई तरक्की मिलने के आसार हैं। व्यापारिक मामलों में आपके साथ धोखा हो सकता है।
मिथुन : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : काम में हो रही देरी से मन परेशान रहेगा। छुपे हुए राज उजागर होने से आप आश्चर्य में पड़ सकते हैं। कामकाज की अधिकता के चलते अधीनस्थों का सहयोग लेना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।
कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी साझेदारी में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी काम को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। जिद में आकर गलत फैसला ले बैठेंगे। विवादास्पद मामले चतुराई से निपटाने की जरूरत है।
सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : नए माहौल में खुद को असहज महसूस करेंगे। छोटी सी नादानी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। नए सौदे मिलने के आसार बनेंगे। अपनों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।
कन्या : शुभ अंक 2, शुभ रंग काला : बुजुर्गों की बात रखने की कोशिश करेंगे। बढ़ते विरोध के चलते आप काम छोड़ने का मन बना सकते हैं। युवाओं को उच्च अध्ययन व कॅरियर में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विनम्र रहें।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : आपसी मतभेद भुलाकर एकमत से फैसला लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें स्वतः ही दूर होती जाएंगी। आप बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिन्तित रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी आपके फैसले की सभी तारीफ करेंगे। आप सदैव नए विचारों का स्वागत करेंगे। निजी मामलों में किसी की दखल आपको बर्दाश्त नहीं होगी। आपकी मेहनत के सार्थक परिणाम मिलने लगेंगे।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : काम की अधिकता के कारण अपने लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। आकस्मिक लाभ की योजनाओं में पूंजी निवेश कर सकते हैं। आपके सख्त रवैये से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। आय बढ़ेगी।
मकर: शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: आप साझेदारी में नया काम शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। बिना कठोर रुख अपनाए, सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी : आप लोगों से संपर्क बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपको सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। किसी योजना को पूरा करने के लिए अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है।
मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा: आप दूसरों के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे। आपकी मेहनत के शानदार परिणाम मिलेंगे। साझेदारी में चल रहे मतभेद बातचीत से सुलझा लेंगे। युवाओं को कॅरियर में नए विकल्प दिखाई देंगे। साख बढ़ेगी।


