• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-अपना मकान बनाने पर सरकार देगी 2.5 लाखः PM आवास योजना 2.0 के आवेदन शुरू, 4 किश्तों में मिलेंगे रुपए की मदद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 22, 2026
in Local
0
पाली-अपना मकान बनाने पर सरकार देगी 2.5 लाखः PM आवास योजना 2.0 के आवेदन शुरू, 4 किश्तों में मिलेंगे रुपए की मदद

PALI SIROHI ONLINE

पाली। अगर आपके पास अपना प्लॉट है, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण अभी तक मकान नहीं बना पाए हैं, तो यह योजना आपके काम की है। पाली नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। योजना के तहत पात्र लोगों को अपना पक्का मकान बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 2.50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देंगी। इसके लिए नगर निगम में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।

2015 में शुरू हुई थी योजना

देशभर में जरूरतमंद लोगों को अपना घर दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) PMAY-U शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य शहरों में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को अपना पक्का मकान उपलब्ध कराना है।

PMAY-U 1.0 के बाद अब PMAY-U 2.0 लागू की गई है। इसकी घोषणा 2024 के बजट में की गई थी।

आवेदन के साथ ये डाक्यूमेंट्स लगाने होंगे

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी (अकाउंट नंबर, ब्रांच, बैंक का नाम और IFSC कोड), आय प्रमाण पत्र और जमीन का पट्टा सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।

चार किश्तों में मिलेंगे 2.50 लाख रुपए

इस योजना में केंद्र सरकार 1.50 लाख रुपए और राज्य सरकार 1 लाख रुपए का अनुदान देती है।

पहली किश्त 50 हजार रुपए की मिलेगी। दूसरी किश्त पिलर लेवल तक निर्माण होने पर 50 हजार रुपए जारी किए जाएंगे। तीसरी किश्त लिंटल लेवल तक निर्माण होने पर 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। चौथी और आखिरी किश्त 50 हजार रुपए मकान का निर्माण पूरा होने पर मिलेगी।

नगर निगम में कर सकते हैं आवेदन

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि योजना के तहत केंद्र सरकार 1.50 लाख और राज्य सरकार 1 लाख रुपए का अनुदान देती है।

उन्होंने कहा कि पाली नगर निगम क्षेत्र का वह व्यक्ति, जिसके पास अपने नाम जमीन का पट्टा है, वह अपने प्लॉट पर पक्का मकान बनाने के लिए नगर निगम में आकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है।

Previous Post

आबूरोड़-विधायक मोतीराम कोली दानवाव आवासीय विद्यालय पहुंचे: छात्रों से संवाद कर शिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next Post

जमीन विवाद को लेकर भिड़े रिश्ते के भाईः लोहे के सरियों व लाठी से हमला, मकान का दरवाजा तोड़ा

Next Post
जमीन विवाद को लेकर भिड़े रिश्ते के भाईः लोहे के सरियों व लाठी से हमला, मकान का दरवाजा तोड़ा

जमीन विवाद को लेकर भिड़े रिश्ते के भाईः लोहे के सरियों व लाठी से हमला, मकान का दरवाजा तोड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page