• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सेवाड़ी PHC की ANM हंसा कुमारी शर्मा बनीं मिसाल, संस्थागत प्रसव,  सुरक्षित मातृत्व की सुविधा उपलब्ध कराने में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के सेवाड़ी PHC की ANM हंसा कुमारी शर्मा बनीं मिसाल, हर माह करीब 60 संस्थागत प्रसव, सभी सामान्य; आदिवासी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की सुविधा उपलब्ध कराने में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका

बाली। ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवाड़ी में कार्यरत ANM हंसा कुमारी शर्मा ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और सेवाभाव से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उनके द्वारा हर माह लगभग 60 संस्थागत प्रसव करवाए जा रहे हैं और विशेष उपलब्धि यह है कि इनमें सभी प्रसव सामान्य रहे हैं।

ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि ANM हंसा कुमारी अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उनकी नियमित ANC जांच, समय पर स्वास्थ्य परामर्श, प्रसव पूर्व तैयारी तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही हैं। उनके निरंतर प्रयासों से गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।

इन संस्थागत प्रसवों में अधिकांश प्रसव आदिवासी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के हैं। दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करते हुए गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच, स्वास्थ्य परामर्श और सुरक्षित प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध करवाने में ANM हंसा कुमारी की भूमिका सराहनीय रही है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिल रही है।

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ANM हंसा कुमारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उनके द्वारा किया जा रहा कार्य वास्तव में सराहनीय है। उनका समर्पण और सेवाभाव अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेन्द्र पी. वागोरिया के मार्गदर्शन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवाड़ी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल शर्मा के सानिध्य में स्वास्थ्य टीम द्वारा निरंतर बेहतर कार्य किया जा रहा है।

ANM हंसा कुमारी शर्मा की यह उपलब्धि बाली ब्लॉक के अन्य ANM, CHO, आशा सहयोगिनी एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उनका कार्य यह संदेश देता है कि पूरी जिम्मेदारी, मेहनत और सेवाभाव के साथ कार्य करने से दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है।

“हर गर्भवती महिला तक पहुंच—हर प्रसव संस्थागत—हर मां और शिशु सुरक्षित।”

Previous Post

लुंदाडा, आमलिया, ठण्डीबेरी, जीवदा, मालारी, पातावा, माताजी वाडा, गुडालास,बेरडी, में नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन स्वीकृत, विधायक राणावतं का जताया आभार

Next Post

मुंडारा के रोशन हंस जोधपुर संभाग राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष मनोनीत

Next Post

मुंडारा के रोशन हंस जोधपुर संभाग राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष मनोनीत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page