• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो स्टेटस पर लगायाः रिश्तेदार पर पत्नी को भगाने का लगाया आरोप, फंदे से लटका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 22, 2026
in Local
0
सिरोही-युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो स्टेटस पर लगायाः रिश्तेदार पर पत्नी को भगाने का लगाया आरोप, फंदे से लटका

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के सिंघी लाइन में रविवार शाम एक युवक ने फंद लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया था, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस के अनुसार, डाबी लाइन निवासी संजय (35) पुत्र हजारीमल सोनी ने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की।

मृतक ने स्टेटस पर लगाए वीडियो में कहा, “मैं आज सुरेश के कारण फांसी खा रहा हूं। सुरेश ने मेरा घर खराब किया है। मंडार वाला सुरेश ही इसका जिम्मेदार है। उसने मुझे आत्महत्या के लिए उकसाया है।” वीडियो में उसने यह भी बताया कि सुरेश दो घंटे से फरार है, जिसे उसने चाय लाने के लिए कहा था।

बताया जा रहा है कि सुरेश, जो संजय का रिश्तेदार है, संजय की पत्नी को लेकर कहीं भाग गया था। इस घटना से आहत होकर संजय ने यह कदम उठाया। सुरेश ने लगभग पांच साल पहले उत्तर प्रदेश में शादी की थी और उसका एक बेटा भी है।

कोतवाली पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब मृतक की पत्नी और उसे ले जाने वाले युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Previous Post

सेवाडी ग्राम में भगवान स्वामीनारायण का 245 वा जनम उत्सव मनाया

Next Post

दानवरली में वीर बावसी का दो दिवसीय वार्षिक मेला 23 व 24 मार्च को होगा आयोजित, मंत्री देवासी, विधायक राणावतं भी होंगे सम्मलित

Next Post

दानवरली में वीर बावसी का दो दिवसीय वार्षिक मेला 23 व 24 मार्च को होगा आयोजित, मंत्री देवासी, विधायक राणावतं भी होंगे सम्मलित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page