• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर-हिंदी माध्यम छात्रों के हित में लंबे संघर्ष को मिली नई दिशा, प्रस्ताव उच्च अधिकारियों तक पहुँचा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

हिंदी माध्यम छात्रों के हित में लंबे संघर्ष को मिली नई दिशा, प्रस्ताव उच्च अधिकारियों तक पहुँचा

बाली उपखण्ड के बीजापुर गाँव के हिंदी माध्यम विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता भवानी सिंह राजगुरु लगातार आवाज़ उठाते आ रहे हैं। “एक गाँव – एक साथ शिक्षा” के संकल्प के साथ शुरू किए गए इस अभियान को अब नई दिशा मिलती दिखाई दे रही है।

हाल ही में इस विषय पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने भी सहमति जताते हुए प्रस्ताव को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। इससे गाँव में हिंदी माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

भवानी सिंह राजगुरु ने कहा कि गाँव के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूसरे गाँवों में बसों में धक्के खाने या पैदल लंबी दूरी तय करने की मजबूरी का सामना करना पड़ता है। यदि गाँव में ही हिंदी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध होती है तो इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि “शिक्षा प्रत्येक छात्र का अधिकार है। छात्र हित सर्वोपरि है और अधिकार के लिए उठी आवाज़ कभी व्यर्थ नहीं जाती। जब लक्ष्य सही हो और प्रयास निरंतर हों, तो सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलते हैं।”

ग्रामीणों और अभिभावकों को उम्मीद है कि उच्च स्तर पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर गाँव के विद्यार्थियों को अपने ही गाँव में शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

Previous Post

पाली-थाने के मालखाने से अफीम, डोडा पोस्त और पिस्टल गायब,FIR दर्ज, रिकॉर्ड में मिलान से हुआ खुलासा

Next Post

अग्निवीर की ट्रेनिग पूरी कर चामुंडेरी पहुचे रविन्द्र प्रताप सिंह पंवार का हुआ स्वागत

Next Post

अग्निवीर की ट्रेनिग पूरी कर चामुंडेरी पहुचे रविन्द्र प्रताप सिंह पंवार का हुआ स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page