• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मगनीदेवी को विधवा पेंशन, पालनहार योजना में बेटे का आवेदन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नयासानवाड़ा। पिंडवाड़ा की मेघवाल बस्ती में परिवार के मुखिया की मौत के बाद बदहाली झेल रहे परिवार की खबर दैनिक भास्कर में 20 जुलाई को प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। पिंडवाड़ा एसडीएम नरेंद्र जांगिड़ ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर पात्र सरकारी योजनाओं का लाभतत्काल दिलाने के निर्देश दिए।

एसडीएम के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी नैनाराम लोहार, पटवारी पंकज कुमार, कनिष्ठ सहायक मंछाराम मीणा और प्रशासक अलका रावल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक राजाराम की पत्नी मगनीदेवी का जनआधार अपडेट कराया गया। इसके साथ ही उनकी विधवा पेंशन तथा पुत्र रमेश के लिए पालनहार का आवेदन भरवाया। परिवार को तत्काल राहत के रूप में राशन किट भी उपलब्ध कराई गई। पटवारी पंकज कुमार ने मृतक की पुश्तैनी भूमि का नामांतरण (इंतकाल) भी दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक का पुत्र रमेश कुमार पहले से ही दिव्यांग पेंशन लाभ ले रहा है।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

चिंटू सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मां, 3 बहनें व दिव्यांग भाई भूख हड़ताल पर बैठे

Next Post

चिंटू सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मां, 3 बहनें व दिव्यांग भाई भूख हड़ताल पर बैठे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page