PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
तखतगढ 20 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका तखतगढ़ ने बेदाना रोड स्थित एक निजी विद्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं में 116 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिशाषी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के जरिए ‘हर परिवार को पक्का घर’ के संकल्प और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला, पीएमएवाई प्रभारी आकाश कुमार, सुरेश कुमार तथा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


