PALI SIROHI ONLINE
रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-रायपुर पंचायत समिति में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से 12 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और ग्राम रोजगार सहायक शामिल हैं।
रायपुर पंचायत समिति के विकास अधिकारी ललितकुमार गर्ग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 12 कार्मिकों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार में परिवर्तन लागू कर दिया गया है।जारी आदेश के तहत कनिष्ठ सहायक सत्यदेव भट्ट को ग्राम पंचायत बर से बांसिया, सविता रुपाणी को पंचायत समिति रायपुर से लीलाम्बा, विक्रम सिंह को सेंदड़ा से रेलड़ा, मुस्ताकुद्दीन को अमरपुरा से पाटन, समपतलाल भट्ट को गिरी से अमरपुरा और माणकलाल को रेलड़ा से सुमेल ट्रांसफर किया गया है।
इसी क्रम में ग्राम रोजगार सहायक पप्पू देवड़ा को बुटीवास से गिरी और पप्पूराम पन्नू को बांसिया से बर भेजा गया है। रघुनाथ सिंह को पंचायत समिति रायपुर से हाजीवास लगाया गया है।
ग्राम विकास अधिकारियों में कालूराम गुर्जर को बूटीवास का अतिरिक्त प्रभार हटाकर गिरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भेराराम सेन को नानणा के अतिरिक्त बुटीवास और शेषुसिंह को हाजीवास के अतिरिक्त पचानपुरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

