• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में धर्ममय माहौल के बीच जैन साध्वी मंडल का भव्य मंगल प्रवेश, चातुर्मास की हुई मंगल शुरुआत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 20, 2026
in Local
0
बाली में धर्ममय माहौल के बीच जैन साध्वी मंडल का भव्य मंगल प्रवेश, चातुर्मास की हुई मंगल शुरुआत

PALI SIROHI ONLINE

बाली में धर्ममय माहौल के बीच जैन साध्वी मंडल का भव्य मंगल प्रवेश, चातुर्मास की हुई मंगल शुरुआत

बाली। बाली नगर में आगामी चातुर्मास को लेकर सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैन साध्वी प्रज्ञा श्रीजी, अचिंत्य प्रज्ञा श्रीजी एवं विशुद्ध प्रज्ञा श्रीजी का नगर में मंगल प्रवेश भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण नवकार मंत्र, जयघोष और धार्मिक भक्ति से सराबोर हो गया।

श्री ओसवाल श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली के तत्वावधान में आयोजित मंगल प्रवेश में समाजबंधुओं ने कलश वंदन कर साध्वी मंडल का भावपूर्ण स्वागत किया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साध्वी मंडल के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने वंदना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर समाज की ओर से परंपरानुसार स्वागत की विभिन्न धार्मिक रस्में निभाई गईं। मीनाबेन एवं प्रकाश कुमार परिवार की ओर से साध्वीजी महाराज को श्रद्धापूर्वक कांबली वहोराई गई।

कार्यक्रम में बाबूलाल मंडरेसा,पूर्व विधायक अमृत परमार, जयंती रांका, श्रीपाल कितावत,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार, प्रकाश धोका, सज्जनराज रांका, प्रवीण कितावत, श्रीपाल बाफना, विक्रम राठौड़ सहित जैन समाज के अनेक गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

चातुर्मास के दौरान साध्वी मंडल के सान्निध्य में प्रतिदिन प्रवचन, स्वाध्याय, आराधना, तप एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के लोगों ने अधिकाधिक संख्या में धर्म लाभ लेने की अपील करते हुए चातुर्मास को आत्मचिंतन, संयम और आध्यात्मिक साधना का पर्व बताया।

फोटो: बाली नगर में चातुर्मास को लेकर जैन साध्वी प्रज्ञा श्रीजी, अचिंत्य प्रज्ञा श्रीजी एवं विशुद्ध प्रज्ञा श्रीजी के मंगल प्रवेश के दौरान कलश वंदन कर भव्य स्वागत करते श्रद्धालु एवं जैन समाज के पदाधिकारी।

Previous Post

बाली में नर्सिग कर्मियों ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया के नाम ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी मोहमद अजरुदीन को दिया ज्ञापन

Next Post

सुमेरपूर-उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी : डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page