PALI SIROHI ONLINE
बाली-बाली के सेवाड़ी-मिरगेश्वर रोड पर शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। जिनमें से दो को इलाज के बाद पाली रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रेला निवासी श्रवण कुमार, बेड़ा निवासी शायर प्रजापत पुत्र कानाराम, बेड़ा निवासी लक्ष्मण प्रजापत पुत्र हिम्मतराम और रेला निवासी पप्पूराम पुत्र सोनाराम मीणा के रूप में हुई है।
108 एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। 108 एम्बुलेंस के पायलट सुरेश सिंह और ईएमटी ललित परिहार मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सेवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
दो को पाली जिला अस्पताल रेफर किया
सेवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बाली जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाली में चिकित्सकों ने श्रवण कुमार और शायर प्रजापत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पाली के बांगड़ चिकित्सालय रेफर कर दिया। लक्ष्मण प्रजापत और पप्पूराम मीणा का उपचार बाली जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

