• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पालनपुर पैसेंजर डेमू ट्रेन) में कोरोना काल से अब तक एक्सप्रेस दर पर टिकट शुल्क की वसूली– यात्रीयो के जेब पर डाका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 17, 2026
in Local
0
पालनपुर पैसेंजर डेमू ट्रेन) में कोरोना काल से अब तक एक्सप्रेस दर पर टिकट शुल्क की वसूली– यात्रीयो के जेब पर डाका

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पालनपुर पैसेंजर डेमू ट्रेन) में कोरोना काल से अब तक एक्सप्रेस दर पर टिकट शुल्क की वसूली– यात्रीयो के जेब पर डाका

भंडारी रेलमंत्री सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को पत्र भेज कर पुन:पैसेंजर दर लागू करने की उठाई मांग

शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो मजबूरन न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका (PIL) दायर करने का कदम उठाना पड़ेगा

तखतगढ 17 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) भारतीय उत्तर पश्चिम रेल्वे द्वारा ट्रेन संख्या 14893 / 14894 भगत की कोठी से पालनपुर पैसेंजर डेमू ट्रेन में कोरोना काल से अब तक यानी की पीछले 7 साल से एक्सप्रेस दर पर टिकट शुल्क वसूला जा रहा। जो की यात्रीयो की जेब पर बडा डाका है। जिसे अब पुनः पैसेंजर दर लागू करवाने की मांग को लेकर हीराचन्द भण्डारी अध्यक्ष पैसेन्जर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति ,जालोर एवं समस्त क्षेत्रवासी सहित आम रेल यात्रीयो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लुम्बाराम चौधरी सांसद

जालौर-सिरोही,महाप्रबंधक
उत्तर पश्चिम रेलवे, मुख्यालय, जयपुर को पत्र भेज कर अवगत कराया की जोधपुर रेल मंडल के तहत दैनिक एवं स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी जोधपुर से पालनपुर के बीच पैसेंजर डेमू ट्रेन संख्या: 14893 / 14894) का संचालन किया जा रहा है। विदित है कि इस ट्रेन का किराया पूर्व में अन्य सामान्य पैसेंजर डेमू ट्रेनों के समान ही अत्यंत न्यूनतम व न्यायसंगत दर पर लिया जा रहा था। परंतु, देश में कोरोना महामारी के आगमन के समय इस ट्रेन का दर्जा बदलकर यात्रियों से ‘एक्सप्रेस ट्रेन’ की दर से बढ़ा हुआ टिकट शुल्क वसूला जाने लगा। अत्यंत खेद का विषय है कि कोरोना काल समाप्त होने और सभी सामान्य व्यवस्थाएं बहाल होने के बावजूद, आज तक इस ट्रेन का किराया पूर्ववत नहीं किया गया है। आज भी आम यात्रियों से एक्सप्रेस का रेट वसूला जा रहा है, जिससे गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के यात्रियों की जेब पर अनुचित और भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जो कि सरासर गलत है। इस संदर्भ में क्षेत्र के आम रेलयात्रियों की कुछ मुख्य मांगें और पीड़ा निम्नलिखित हैं: रात को हर छोटे स्टेशन हेतु आमयात्रियों के लिये एक ही पैसेंजर ट्रेन, लेकिन टिकट का रेट वसूला जा रहा है एक्सप्रेस का।


मंत्रीजी व अधिकारीगण तुरंत पैसेंजर ट्रेन का दर (किराया) वापस चालू कर राहत प्रदान करें।
सरकार छोटे-छोटे गांवों, ढाणियों के गरीब पैसेंजरों को इस अत्यधिक आर्थिक भार से मुक्त करे। रेल मंत्रालय तुरंत इस गंभीर समस्या का समाधान करे, आम यात्रियों की जेब खाली न की जाए।”अतः आप से करबद्ध प्रार्थना है। कि आम जनमानस एवं गरीब तबके के हितों को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का अविलंब निस्तारण कराएं तथा भगत की कोठी – पालनपुर पैसेंजर डेमू ट्रेन में पुनः पूर्ववत पैसेंजर दर बहाल करने के आदेश प्रदान करें। यदि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो समस्त प्रभावित यात्रियों को विवश होकर जनता की ओर से माननीय न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका (PIL) दायर करने का कदम उठाना पड़ेगा।

Previous Post

सुमेरपुर में IFWJ उपखंड कार्यकारिणी का विस्तार,नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण व राजस्थानी साफा पहनाकर किया सम्मान

Next Post

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोमेसर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Next Post
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोमेसर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोमेसर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page