• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-होटल में टैंकर घुसने से एक की मौत एक युवक गंभीर घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 17, 2026
in Local
0
पाली-होटल में टैंकर घुसने से एक की मौत एक युवक गंभीर घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

PALI SIROHI ONLINE

पाली। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस गया। टैंकर की चपेट में आने से होटल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि होटल संचालक का 21 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे में होटल के बाहर खड़ी दो कारें, टैंकर और होटल का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसा गुरुवार देर रात करीब एक बजे पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-162 पर रामासिया के पास हुआ।

रात करीब एक बजे हुआ हादसा

सदर थाना SHO कपुराराम ने बताया गुरुवार रात करीब एक बजे हाईवे पर रूपसिंह की होटल के बाहर एक टैंकर खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गया। टक्कर लगते ही टैंकर होटल के अंदर घुस गया और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

टैंकर के नीचे दबने से कर्मचारी की मौत

हादसे में टैंकर के चक्के के नीचे आने से होटल कर्मचारी हरि सिंह पुत्र भीम सिंह, निवासी उदयपुरा, देवगढ़ (राजसमंद) और होटल संचालक का 21 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र सिंह पुत्र टीकम सिंह राजपुरोहित, निवासी गायत्री नगर, पाली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान हरि सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र सिंह को जोधपुर रेफर किया गया।

दो कारें, टैंकर और होटल को भी भारी नुकसान

हादसा इतना भीषण था कि होटल के बाहर खड़ी दो कारें, टैंकर और होटल का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है।

Previous Post

सरुपगंज-ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Next Post

पाली में मेडिकल स्टोर पर छापा: बड़ी मात्रा में दवाएं सील; बिना पर्ची बेचने का आरोप

Next Post
पाली में मेडिकल स्टोर पर छापा: बड़ी मात्रा में दवाएं सील; बिना पर्ची बेचने का आरोप

पाली में मेडिकल स्टोर पर छापा: बड़ी मात्रा में दवाएं सील; बिना पर्ची बेचने का आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page