PALI SIROHI ONLINE
सरूपगंज | कस्बे के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार अल सुबह सवारी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि सवारी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान गौरव (31) पुत्र मुरारीलाल अग्रवाल के रूप में गई। युवक की मौत हिसार से कोयंबटूर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

