PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल। निंबावास गांव में मकान तोड़ने के दौरान पुराना छज्जा टूटने से एक मजदूर नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
एएसआई डूंगरा राम चौधरी ने बताया कि मृतक महेंद्र (35) पुत्र घेवाराम मेघवाल निवासी भादरड़ा गुरुवार को निंबावास में मकान तोड़ने का काम कर रहा था। हादसे के समय महेंद्र मकान के पुराने छज्जे के ऊपर खड़े होकर उसे तोड़ रहा था। इसी दौरान छज्जा पुराना होने के कारण अचानक टूट गया और महेंद्र उसके साथ नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
महेंद्र के तीन बच्चे हैं। उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी। महेंद्र एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। ठेकेदार ने निंबावास में एक मकान तोड़ने का ठेका लिया हुआ था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

