• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सायला-घर से निकला युवक 20 घंटे बाद फंदे पर मिलाः बबूल की झाड़ियों पर 4 फीट ऊंचा फंदा; परिजन को मर्डर का शक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 17, 2026
in Local
0
सायला-घर से निकला युवक 20 घंटे बाद फंदे पर मिलाः बबूल की झाड़ियों पर 4 फीट ऊंचा फंदा; परिजन को मर्डर का शक

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-एक युवक 20 घंटे तक घर नहीं लौटा। परिजन ने तलाश किया तो उसका शव बबूल की झाड़ियों में फंदे पर लटका मिला। परिवार ने मर्डर के शक में 3 घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामला जालोर जिले के सायला थाना इलाके के गांव ओटवाला का है। शव गुरुवार सुबह 10 बजे गांव के जवाई नदी क्षेत्र में मिला।भाई बोला- दोपहर में आने की कहकर गया था

सायला थाना इलाके के वालेरा गांव में रहने वाले सुरेश कुमार मेघवाल पुत्र भानाराम ने मामले की रिपोर्ट सायला थाने में दी है। सुरेश ने बताया- मेरा छोटा भाई महेन्द्र कुमार (27) मजदूरी करता था। वह घर से बुधवार (15 जुलाई) सुबह निकला था।

निकलने से पहले उसने दोपहर में घर आने की बात कही थी। दोपहर में उसका कॉल आया। काम निपटाकर उसने जल्दी घर आने की बात कही लेकिन घर नहीं पहुंचा। हमने उसे फोन किया तो मोबाइल बंद आ रहा था।

इसके बाद रात तक उसे तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे के जवाई नदी की झाड़ियों में उसका शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। धरातल से फंदे की ऊंचाई तीन से चार फीट थी। वह फंदे पर बैठी अवस्था में मिला। इससे मामला मर्डर का लग रहा है।

3 घंटे तक परिजन का हंगामा

सूचना पर पुलिस मौके पर पर पहुंची। शव को फंदे से उतार कर मॉच्र्युरी में रखवाया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए 3 घंटे तक शव नहीं लिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

हालांकि सायला एसडीएम सुरजभान विश्नोई और थानाधिकारी सुरेन्द्र ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ। शव का पोस्टमॉर्टम कर शाम 5.30 बजे परिजनो को सौंप दिया गया।

Previous Post

जालोर-10 हजार रु. की रिश्वत नहीं जुटा सकी फरियादिया, ट्रैप नहीं हुआ; रिकॉर्डिंग के आधार पर एसीबी का कांस्टेबल पर केस

Next Post

बहू की अंतिम निशानी है, इसे काबिल बनाऊंगा’, मां को खो चुके नवजात की सांसों को दादा के हौसले का सहारा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page