• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में 8 लाख की नकबजनी का खुलासा, किरायेदार ही निकला चोर, शातिर नकबजन गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 16, 2026
in Local
0
पाली में 8 लाख की नकबजनी का खुलासा, किरायेदार ही निकला चोर, शातिर नकबजन गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली में 8 लाख की नकबजनी का खुलासा, किरायेदार ही निकला चोर, शातिर नकबजन गिरफ्तार

पाली, 15 जुलाई। पाली शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने घरवाला जाव क्षेत्र में हुई करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं 60 हजार रुपये नकद चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए शातिर नकबजन विक्रम को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि परिवार के शादी समारोह में जाने के बाद पीछे से मकान में रह रहे किरायेदार ने ही वारदात को अंजाम दिया था।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज तथा वृताधिकारी पाली शहर मंगलेश चुण्डावत के सुपरविजन एवं थानाधिकारी रविन्द्र सिंह खींची के नेतृत्व में गठित विशेष टीम उप निरीक्षक भवरुराम, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र बागोरा,कांस्टेबल् बलराज सिंह, तथा कांस्टेबल प्रेमसुख की विशेष भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को परिवादी सुरेन्द्र पटेल पुत्र नरसाराम पटेल (38 वर्ष), निवासी मकान संख्या 88, घरवाला जाव, पाली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवादी ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को वह परिवार सहित अपने गांव सिराणा में पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। उनकी पत्नी घर में रखे सभी आभूषण तिजोरी में रखकर गई थीं। परिवार 25 अप्रैल 2026 को वापस पाली लौट आया। इसके बाद 28 अप्रैल 2026 को पुनः पत्नी के साथ गांव जाने की तैयारी के दौरान जब तिजोरी खोली गई तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं 60 हजार रुपये नकद गायब मिले।
रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना पाली में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान परिवादी के मकान में रहने वाले किरायेदार विक्रम से गहन पूछताछ की गई, जिस पर उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र सुरज उर्फ सुजाराम, उम्र 30 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी गेलाबास, थाना जेतपुर, हाल दीप्ति शर्मा के किराये के मकान, न्यू हाउसिंग बोर्ड, पाली, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला पाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भवरुराम, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र बागोरा,कांस्टेबल् बलराज सिंह, तथा कांस्टेबल प्रेमसुख की विशेष भूमिका रही।

Previous Post

पोसालिया में शिक्षकों की कमी पर छात्र-छात्राओ ने स्कूल गेट पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन

Next Post

पाली-पुजारी के घर 30 लाख की चोरी का खुलाशा व सुमेरपूर में गुटखा व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी करना भी स्वीकारा, खुलासा, तीन गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page