PALI SIROHI ONLINE
पाली-निविदा नर्सेज ने महामहिम राज्यपाल को पोस्टकार्ड लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु
16 जुलाई 2026 पाली जिले के संघर्षरत निविदा नर्सिंग कार्मिकों ने आज आंदोलन के 46वें दिन अपनी लंबित मांगों के समाधान नहीं होने पर महामहिम राज्यपाल, राजस्थान को पोस्टकार्ड लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की।
जिलाध्यक्ष केशर सिंह चौहान ने बताया कि कि वे पिछले 46 दिनों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बांगड़ अस्पताल पाली मे धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अब तक हटाए गए निविदा नर्सिंग कर्मियों की सेवा बहाली के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी पीड़ा और निराशा के चलते आज पाली मेडिकल कॉलेज के निविदा नर्सिंग कर्मियों ने राज्यपाल के नाम पोस्टकार्ड भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलो में भी आज पोस्ट कार्ड भेज रहे हैं
प्रदेशभर से हटाए गए सभी अनुभवी संविदा नर्सिंग कर्मियों की पुनः सेवा बहाली नहीं होती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
और हमे जयपुर संघर्ष समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार अपने वादों को शीघ्र पूरा करते हुए नर्सिंग कर्मियों को न्याय प्रदान करेगी। अगर यदि यह मांगे पूरी नहीं होती है और उग्र आंदोलन जिसमें स्वास्थ्य भवन और DME/ RAJMES का घेराव करेगे..इस दौरान प्रमोद , दीपिका , हीरालाल , विनोद , सूखाराम , अनिल , रिजवान , मनोज , आदि नर्सिंगकर्मी मौजूद थे.

