PALI SIROHI ONLINE
वीरवाड़ा (पिंडवाड़ा)-उंदरा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर का तृतीय वार्षिक वर्षगांठ महोत्सव 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
महोत्सव के दौरान भगवान श्री सांवरिया सेठ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे।
मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। समिति ने भक्तों से प्रभु के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।


