PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड की आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान पत्रकार संगठन की बाली उपखण्ड कार्यकारिणी घोषित !
बाली। आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) राजस्थान पत्रकार संगठन ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बाली उपखण्ड कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार एवं पाली जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की सहमति से बाली ब्लॉक अध्यक्ष सुजाराम जणवा चौधरीं ने कार्यकारिणी की घोषित की।
नवगठित कार्यकारिणी में सुजाराम जणवा चौधरीं अध्यक्ष, पत्रकार मोहम्मद मोहसीन खान को बाली विधानसभा प्रभारी, कार्यकारिणी में प्रकाश पालीवाल को सलाहकार, अमृत माली एवं गिरधारी भाई मेवाड़ा को उपाध्यक्ष, हिम्मत देवड़ा को महासचिव, संजय सोनी को कोषाध्यक्ष तथा ओमजी सेवाड़ी, जमाल खान एवं हनुमान सिंह राव को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राकेश चौहान को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
संगठन की कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नारायण सिंह, भूराराम डागी, भागवत अग्रवाल, प्रकाश दवे, भरत चौधरी, पिंटू अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार सैन, महिपाल दवे एवं सुरेश कुमार जैन को शामिल किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार मोतीलाल सांखला एवं चंद्रशेखर अग्रवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जिनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रदेशभर के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना, उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना तथा पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को बनाए रखना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
पाली जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि बाली उपखण्ड की नई टीम संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी तथा संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा और सम्मान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

