• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौतः मावल में हाईवे पार करते समय हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0
आबूरोड में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौतः मावल में हाईवे पार करते समय हुआ हादसा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में हाईवे पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर मावल स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हाईवे पार करते समय एक श्रमिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रीको थाने के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई बाबूलाल ने बताया-मृतक की प्रारंभिक पहचान डूंगरपुर निवासी हरीश पुत्र हुंजाजी मीणा के रूप में हुई है। हरीश आबूरोड के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करता था।

पुलिस का मानना है कि अवकाश के कारण हरीश फैक्ट्री से बाहर निकला होगा और हाईवे पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को आशंका है कि मृतक के साथ अन्य मजदूर भी मौजूद रहे होंगे। मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों तथा संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आबूरोड पहुंचने के बाद ही दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी मिल सकेगी।

Previous Post

नाणा ग्राम में तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने तबादला खोलने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Next Post

पाली-नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़, आरोपी को 5 साल जेल

Next Post
पाली-नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़, आरोपी को 5 साल जेल

पाली-नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़, आरोपी को 5 साल जेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page