PALI SIROHI ONLINE
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वरावल में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बाली। बाली उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वरावल में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल बेड़ा अध्यक्ष श्रवण सिंह वरावल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार त्रिवेदी, अध्यापक जगदीश कुमार मीणा, सूरजपालजी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।


